
- मछुवारों को मिली मोटरसाइकिल
- मत्स्य पालन को कृषि का दर्जा मिलने से मछली पालन का काम और उन्नत होगा
द सीजी न्यूज डॉटकॉम
कृषि, पशुपालन एवं मत्स्यपालन मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि सरकार ने मछुआरा समाज की आवश्यकता, समस्या और जरूरत को ध्यान में रखकर नई मछुवारा नीति बनाने जा रही है। मछुआरों के लिए विशेष नीति बनाई जाएगी। नदी, तालाब और मछली के परंपरागत स्रोत पर सबसे पहला हक और अधिकार मछुवारा समाज का होना चाहिए। इसके लिए नीति निर्धारण किया जा रहा है। मछुआरा समाज को मछली पालन को आसान बनाने और बेचने के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान में आने-जाने में हो रही असुविधा को दूर करने के लिए हर साल 1 हजार लोगों को मोटरसाइकिल प्रदाय करने का निर्णय लिया है।

धमधा विकासखंड के छोटे पुरदा में ब्लाक स्तरीय मछुवारा सम्मेलन में मुख्य अतिथि की आसंदी से कृषि मंत्री ने कहा कि मत्स्य पालन से जुड़े हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को चेक सामग्रियों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा किसानों के साथ है। किसानों के हित के लिए वचनबद्ध है। मत्स्य पालन को कृषि का दर्जा मिलने से किसानों की तरह मछुआरों को भी कृषि पम्प की तरह सब्सिडी मिलेगी। बैंक से लोन में भी सब्सिडी मिलेगा। कृषि की तरह मत्स्यपालन को कृषि विभाग की तरह अन्य सभी तरह की योजना का लाभ मिलेगा। सभी तरह की सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर उन्नति के क्षेत्र में अग्रसर हो सकते हैं।
3 मछुवारों को मिली मोटर साइकिल, 50 मछुआरों को अनेक योजनाओं का मिला लाभ
मछुवारा सम्मेलन में 3 हितग्रहियों को मोटर साइकिल का वितरण किया गया। 10 हितग्राहियों को मछली जाल, 20 हितग्राहियों को आइस बॉक्स, 5 हितग्राहियों को 10-10 हजार रुपये का चेक वितरण करने के साथ ही 12 हितग्राहियों को मछली फूड का वितरण किया गया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal