
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, दुर्ग द्वारा आज महान क्रांतिकारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार भगत सिंह का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री, विधायक अरुण वोरा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, महापौर धीरज बाकलीवाल, सहित कांग्रेसजनों ने सरदार भगत सिंह के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर विधायक अरुण वोरा ने कहा कि सरदार भगत सिंह उन महान क्रांतिकारियों में से थे, जिन्होंने भारतमाता की रक्षा के लिए क्रांतिकारी तरीक़े से अंग्रेजों को भारत से बाहर भगाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उन्होंने भारत को आजाद करने का सपना साकार करने क्रांति का मार्ग अपनाया, जिसके फलस्वरूप आज हमारा देश आजाद है। गरम दल के नेता के रूप में उन्होंने अपनी एक अलग छाप छोड़ी।
महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि आज हमारे देश में सरदार भगत सिंह के त्याग, देशप्रेम, एकता की भावना से प्रेरणा लेकर सकारात्मक सोच वाले और देश को दिशा देने वाले महान क्रांतिकारी युवाओं की आवश्यकता है। हम शहीद भगत सिंह के बताए मार्ग का अनुसरण कर देश को आगे बढ़ा सकते हैं। उन्होंने हमें आपसी प्रेम, त्याग, भाईचारा और अमन व एकता का अनुकरणीय संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता देवेश मिश्रा और आभार प्रदर्शन दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय मिश्रा ने किया। कार्यक्रम को जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, महामंत्री परमजीत सिंह भुई, पूर्वी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पाली, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शिवाकांत तिवारी, एमआईसी प्रभारी अब्दुल गनी, हमीद खोखर, एल्डरमैन रत्ना नारमदेव, जीवनदीप समिति के सदस्य दिलीप ठाकुर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर राजू भाटिया, पप्पू श्रीवास्तव, मासूब अली, अशोक मेहरा, भोजराम यादव, शमीम अहमद, प्रियंका मोडगरे, आरिफ रजा, वहीद चौहान, कमलेश नागरची, विकास यादव, सतीश पांडेय, विमल तिवारी, के डी देवांगन, आदिल चौहान, रफ़ीक खान, जितेन्द्र चंद्राकर, विजय कटारे सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal