
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
त्यौहारी सीजन में शहर की सड़कों पर अंधेरा होने की शिकायत मिलने के बाद विधायक अरुण वोरा की पहल पर मुख्यमंत्री विद्युतीकरण योजनांतर्गत नगर निगम को नए विद्युत पोल में स्टीट लाइट लगाने 1500 एलईडी लाइट की स्वीकृति मिली है। पोल में 18, 35 और 110 वॉट की एलई़डी लगाई जाएगी।
वोरा ने निगम अफसरों को निर्देश देते हुए कहा कि नवरात्र पर्व के दौरान सड़कों पर अंधेरा दूर करने एलईड़ी लाइट लगाने का काम शीघ्र शुरू किया जाए। जहां मरम्मत की आवश्यकता है, वहां सुधार कार्य किये जाएं। सड़कों पर अंधेरा होने की समस्या के कारण लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।शहर के सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था दुरुस्त करना जरूरी है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal