Breaking News

सिद्धू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया : कैप्टन दिल्ली पहुंचे

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

पंजाब कांग्रेस में मंगलवार का दिन बड़े सियासी उथल-पुथल का रहा है। पंजाब के नव नियुक्त कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली रवाना हो चुके हैं। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि वे अपने राजनीतिक विकल्प खुले रख रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर अपमान करने का भी आरोप लगाया था। अब कैप्टन के अगले कदम पर सबकी नजर है।

अटकलें हैं कि कांग्रेस के दिग्गज नेता भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व से भी मिल सकते हैं। हालांकि, उनके मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने कहा है कि उनकी दिल्ली यात्रा के बारे में बहुत कुछ कहा जा रहा है। घटनाक्रम को लेकर एक भाजपा पदाधिकारी ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ बैठक होने की संभावना है।

इधर, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्य विरोधियों में से एक नवजोत सिंह सिद्धू  ने पंजाब कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्हें कैप्टन के विरोध के बावजूद दो महीने पहले प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपी गई थी। सूत्रों के अनुसार कैप्टन के इस्तीफे के बाद पंजाब का मुख्यमंत्री न बनाए जाने से सिद्धू नाखुश थे। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र लिखा और कहा कि वह ‘पंजाब के भविष्य और कल्याण से समझौता नहीं कर सकते’। सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल विस्तार सहित नए मुख्यमंत्री के कई अन्य फैसलों से भी सिद्धू नाराज बताए जा रहे थे।

Check Also

प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व है गोवर्धन पूजा : मुख्यमंत्री साय

हमारी संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान, कृषि और ग्रामीण जीवन की समृद्धि से जुड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!