
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
“आज़ादी का अमृत महोत्सव” के अंतर्गत नगर निगम में आज महापौर धीरज बाकलीवाल ने निगम के महाअभियान का शुभारंभ किया। चौपाटी के पास स्थित एस.एल.आर.एम.सेंटर और रायपुर नाका बटालियन के सामने स्वच्छता दीदियों को कचरा अलग करने का प्रशिक्षण दिया गया। शहर के वार्डों में घरों से सूखा और गीला कचरा अलग-अलग एकत्र करने के लिये नागरिकों को समझाईश दी गई।

शुभारंभ के मौके पर एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी, दीपक साहू, संजय कोहले, हमीद खोखर, जयश्री जोशी, पार्षद नजहत परवीन, गुड्डू यादव उपस्थित थे। शासन के आदेश और निगम कमिश्नर हरेश मंडावी के निर्देश पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव के पहले दिन लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें गीला, सूखा अलग करने के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि गीला-सूखा कचरा अलग-अलग रखकर स्वच्छता दीदियों को दें। सड़क और नालियों में कचरा न फेंकें। स्वच्छता बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें। हमारा दुर्ग शहर सुंदर दिखे और जल्द ही दुर्ग शहर स्मार्ट सिटी बने।
अभियान के दौरान लोगों को होम कंपोस्टर, डोर टू डोर वेस्ट सेग्रीगेशन, कचरा अलग करने के बारे में जानकारी दी गई। स्वच्छता दीदियों ने वार्डों में जाकर लोगों को कचरा अलग करने के बारे में जानकारी दी। गली-गली जाकर सफाई के बारे में लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, शेखर वर्मा, राहुल, राजू सिंह समेत स्वच्छता टीम मौजूद रही।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal