- तेजी से हो रहा ओवरब्रिज निर्माण का कार्य
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
एनएच में धूल से लोगों को राहत देने छिड़काव का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए पृथक अमला लगाया गया है। इसके साथ ही सर्विस रोड के रिपेयर के लिए भी कार्य किया जा रहा है। यह कार्य तेजी से किया जा रहा है और दिन-रात दोनों वक्त जारी है। इसके साथ ही कुम्हारी ओवरब्रिज का कार्य भी तेजी से जारी है। इसके लिए 15 अक्टूबर की समयसीमा तय की गई है ताकि छोटे वाहनों का कार्य इस पर शुरू हो सके। इसके साथ ही 15 नवंबर तक हैवी व्हीकल को आरंभ करने के लिए ब्रिज को आरंभ करने की समयसीमा दी गई है। इसके साथ ही एजेंसी द्वारा ट्रैफिक मार्शल भी नियुक्त किये गये हैं जो ट्रैफिक में पुलिस की सहायता कर रहे हैं। अधिकारियों द्वारा सड़क की लगातार मानिटरिंग की जा रही है तथा तेजी से इस दिशा में कार्य किया जा रहा है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal