Breaking News

THE CG NEWS

दिल्ली। हाल ही में कराए गए गोपनीय सर्वे रिपोर्ट्स ने भारतीय जनता पार्टी की नींद उड़ा दी है। पार्टी के आंतरिक और राजनीतिक सर्वे की कई स्तरों पर हुई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में भाजपा की दुर्गति होना तय है। यही वजह है कि इन राज्यों में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। 

सर्वे रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड में भी भाजपा की बादशाहत खत्म होने की संभावना है। भाजपा के दिग्गज नेता यूपी की रिपोर्ट से सबसे ज्यादा चिंतित हैं। यहां राम मंदिर में चंदा चोरी, वोट चोरी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और नीट पेपर लीक जैसे मुद्दे छाए हुए हैं। यूपी में जेन जी की भयंकर नाराजगी के साथ बढ़ते अपराध और कई मोर्चों पर सरकार की नाकामी के कारण भाजपा को जबर्दस्त नुकसान होने की संभावना जताई गई है।

नवंबर 2026 की सर्वे रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा का ग्राफ तेजी से गिरा है। बीते दिनों हुए घटनाक्रम के कारण भाजपा की साख लगातार गिर रही है। पार्टी की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। पार्टी के आंतरिक सर्वे में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा को बड़ा नुकसान होने की आशंका जताई गई है।  

यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कराए गए सर्वे में कई मंत्रियों और विधायकों की परफार्मेंस खराब बताई गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को 100 से अधिक सीटों का नुकसान हो सकता है। यहां इंडिया गठबंधन को बड़ी बढ़त मिलने की संभावना जताई गई है। 

 

Check Also

प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व है गोवर्धन पूजा : मुख्यमंत्री साय

हमारी संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान, कृषि और ग्रामीण जीवन की समृद्धि से जुड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!