Breaking News

विधायक वोरा ने नगरीय निकाय मंत्री डॉ. डहरिया को शहर की समस्याओं की जानकारी दी : राशि स्वीकृत करने का आग्रह किया

  • कैलाश नगर के खतरनाक तालाब और खस्ताहाल आंगनबाड़ी की हालत सुधारने कलेक्टर से भी चर्चा की 

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

कैलाश नगर वार्ड 22 स्थित कैलाश सरोवर नागरिकों, बच्चों के साथ-साथ जानवरों के लिए भी खतरनाक हो गया है। यहां का आंगनबाड़ी केंद्र जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। इसके कारण नन्हें बच्चों के साथ कभी भी खतरनाक हादसा हो सकता है। पटरीपार के कैलाश नगर एरिया का निरीक्षण करने पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने नागरिकों की  समस्याएं सुनने के बाद इनके त्वरित निराकरण की मांग की।

नागरिकों ने बताया कि यहां के तालाब का पार चारों तरफ से खुला है। फेंसिंग न होने से दुर्घटना की आशंका है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए वोरा ने निगम आयुक्त से तत्काल ठोस उपाय करने के निर्देश दिये। वोरा ने कहा कि आसपास के निवासियों के अलावा छोटे बच्चों के लिए भी यह तालाब जानलेवा साबित हो सकता है। सीधी ढलान होने के कारण सभी लोगों के लिए तालाब खतरनाक है।

उन्होंने इस संबंध में कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे से चर्चा की और तालाब की समस्या को संज्ञान में लेने के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र के नवीन भवन निर्माण के लिए डीएमएफ मद से राशि स्वीकृत करने कहा। इस मामले को लेकर उन्होंने नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया से भी चर्चा की। वोरा ने शहर के 5 तालाबों के संवर्धन और सौंदर्यीकरण के लिए स्वीकृत 8 करोड़ रु की राशि के लिये जल्द से जल्द प्रस्ताव मंगवाकर शीघ्र कार्यों को प्रारंभ करने निगम आयुक्त को निर्देशित करने का आग्रह किया। अधोसंरचना निर्माण के लिए 5 करोड़, अंतराष्ट्रीय मापदंडों के अनुरूप स्वीमिंग पूल निर्माण के लिये 5 करोड़ और दो स्थानों पर ओपन स्टेडियम निर्माण के लिये ढाई-ढाई करोड़ रुपए की स्वीकृति देने के लिये वोरा ने नगरीय प्रशासन मंत्री को धन्यवाद दिया।

वार्ड भ्रमण के दौरान एमआईसी मेंबर जयश्री जोशी, वार्ड पार्षद काशीराम रात्रे, ब्लॉक अध्यक्ष महीप सिंह भुवाल, आकाश मजूमदार, पप्पू श्रीवास्तव, शंकर ठाकुर, अमित देवांगन, नीलू ठाकुर, आयुष शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता व नगर निगम के अधिकारी इंजीनियर मौजूद थे।

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!