Breaking News

रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के बूथ गठन की कवायद तेज : भूपेश सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार पर फोकस करेंगे कार्यकर्ता

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

रायपुर / गत दिवस जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अंतर्गत तिल्दा नेवरा शहर, ग्रामीण और धरसीवां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक में बूथ गठन और सक्रियता बढ़ाने के साथ भूपेश सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने की रणनीति तय की गई। तय किया गया कि प्रत्येक बूथ में जोन प्रभारी और सेक्टर प्रभारी बैठक लेकर बूथ कमेटी का गठन करेंगे।


बैठक में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रत्येक बूथ में अनिवार्य रूप से हर महीने बूथ कमेटी की बैठक होगी। इन बैठकों में कार्यकर्ताओं को यह जानकारी दी जाएगी कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा किसान, मजदूर, युवा वर्ग, महिला वर्ग सहित राज्य के हरेक वर्ग के हित में जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं। इन सभी योजनाओं का लाभ आम जनता को दिलाने के लिये बूथ स्तर के कार्यकर्ता सक्रिय रहेंगे।
बैठक को राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, पूर्व विधायक जनक लाल वर्मा, रायपुर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजेंद्र साहू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष उधोराम वर्मा ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन देवादास टंडन और आभार प्रदर्शन लेमिच्छा गुरू ने किया। बैठक में में बलदाऊ साहू, खुशवंत साहेब, देवेंद्र वर्मा, भगवती वर्मा, कामता वर्मा, पूनाराम वर्मा, परवीन, पूनाराम साहू, गोवर्धन यदु, विजय हरिरामानी, दुर्गेश नसीने, श्याम डहरिया, राजेंद्र रजन, उमेद खान, नरोत्तम यदु, हेमलाल साहू, मुख्य रूप से उपस्थित थे।
धरसीवां में हुई बैठक में विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा, राजेंद्र साहू, उधोराम वर्मा, रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, राजेंद्र पप्पू बंजारे, मोहन वर्मा, कमल भारती, हरिशंकर निषाद, चंद्रकांत वर्मा, मदन गोयल, अरुण शुक्ला ने संबोधित किया। सभा का संचालन धरसीवां ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने किया।

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!