
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग शहर युवा कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर सद्भावना पद यात्रा निकाल कर किया उन्हें नमन किया। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव संदीप वोरा के नेतृत्व में दुर्ग शहर युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस नेताओं ने सद्भावना पदयात्रा करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों पर चलने का संदेश दिया।

इस मौके पर संदीप वोरा ने कहा कि 2 अक्टूबर का दिन भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म हुआ था। बापू ने पूरे जीवन भर लोगों को उनका अधिकार दिलाने की लड़ाई लड़ी और देश से ब्रिटिश हुकूमत का साम्राज्य उखाड़ फेंकने के लिये चंपारण सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन, दांडी सत्याग्रह, भारत छोड़ो आंदोलन जैसे कई आंदोलन किये जिसके कारण ब्रिटिश साम्राज्य की नींव कमजोर होती गई। आजादी की लड़ाई में बापू के आंदोलनों ने बड़ा रोल अदा किया। महात्मा गांधी ने भारतीय समाज में व्याप्त छुआछूत जैसी बुराइयों के लिए लगातार आवाज उठाई। वे चाहते थे कि ऐसा समाज बने जिससे सभी को बराबरी का दर्जा हासिल हो। सभी को एक ही ईश्वर ने बनाया है। उनमें भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए।

सद्भावना पदयात्रा में दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, राधेश्याम शर्मा, नीलू ठाकुर, एमआईसी मेंबर हमीद खोखर, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, सुरेंद्र राजपूत, दिलीप ठाकुर, शिवाकांत तिवारी, छत्रसाल गायकवाड़, वहीद चौहान, संदीप श्रीवास्तव, अनीस रजा, गौरव उमरे, अहमद निजामी, शहर कांग्रेस महामंत्री मोहित वालदे, मोतीलाल हिरवानी, चिराग शर्मा, कमल शर्मा, आदिल चौहान, जफर खान, अमित साहू, भरत राजपूत, सोमेश निर्मलकर, राज ठाकुर, महेंद्र वर्मा, एनी पीटर, छाया चौधरी, मीना पाल, विकास यादव व अन्य युवा नेता शामिल हुए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal