Breaking News

महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने वृ्द्धाश्रम में किया फल वितरण

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा गांधी जयंती व शास्त्री जयंती के अवसर पर पुलगांव स्थित वृद्धाश्रम में फल वितरण किया गया। इस मौके पर दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय मिश्रा ने कहा कि मानव सेवा ही माधव सेवा है। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जैसी महान विभूनितों ने देश के आखिरी व्यक्ति तक सेवा का संदेश दिया। उनके बताए हुए मार्ग पर चलते हुए हम सबको समस्त मानव जाति के लिए अपनी सेवाएं प्रदान करना चाहिए। एक अच्छे समाज के निर्माण में अपना योगदान देना ही महात्मा गांधी व स्व. लाल बहादुर शास्त्री को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। फल वितरण के अवसर पर देवेश मिश्रा, सीताराम ठाकुर, दिलीप ठाकुर, धनराज राजपूत, दीपक जापिया, तिरोहित चौहान, बृजमोहन तिवारी, राजकुमार साहू, राजकुमार पाली, सुशील भारद्वाज, मासूब अली उपस्थित थे।

Check Also

रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

रायपुर के इंडोर स्टेडियम में लगेगा मेला, युवाओं को मुख्यमंत्री के हाथों मिलेंगे ऑफर लेटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!