Breaking News

2 अक्टूबर को भारतमाता के दो लाल की जयंती : गांधी एक भरोसा हैं … विचारधारा हैं … तो शास्त्री एक विश्वास : वोरा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा 2 अक्टूबर को गांधी जयंती व शास्त्री जयंती के अवसर पर गांधी प्रतिमा स्थल पर सुबह 10 बजे कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। वरिष्ठ विधायक व छ.ग.राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरूण वोरा और शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष गया पटेल व नगर निगम दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल की विशेष उपस्थिति में जयंती मनाई गई।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सर्वप्रथम दुर्ग शहर के विधायक अरुण वोरा समेत सभी कांग्रेसजनों ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पदयात्रा करते हुए कांग्रेस पदाधिकारी लाल बहादुर शास्त्री चौक पोटियाकला पहुंचे और  स्व. लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्याार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की।
इस अवसर पर विधायक अरूण वोरा ने कहा कि बापू का जन्म दिवस देश भर में ‘’गांधी जयंती’’ के रूप में और दुनिया भर में ‘’अंर्तराष्ट्रीय अहिंसा दिवस’’ के रूप में मनाया जाता है । गांधी सिर्फ नाम नहीं बल्कि एक विचारधारा है। देश की स्वतंत्रता में बापू के अहिंसक संघर्ष का महत्वपूर्ण योगदान है, वहीं भारत को ‘’जय जवान, जय किसान’’ का नारा देने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने इस योगदान को जाया नहीं होने दिया। आज महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके आदर्श हमारे बीच में जिंदा है।
कार्यक्रम का संचालन मध्य ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद व आभार प्रदर्शन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  गया पटेल ने किया। कार्यक्रम में पूर्व महापौर शंकरलाल ताम्रकार, वरिष्ठ नेता राधेश्याम शर्मा, परमजीत सिह भुई, प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव संदीप वोरा, संदीप श्रीवास्तव, उत्तर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महीप सिंह भुवाल, कौशल किशोर सिंह, महिला कांग्रेस दुर्ग की अध्यक्ष कन्या ढीमर, दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय मिश्रा, शिवाकांत तिवारी, नीलू ठाकुर, हेमंत तिवारी, पार्षद बृजलाल पटेल, सतीश देवांगन, अमित देवांगन, बृजेंद्र भारद्वाज, उषा ठाकुर, एल्डरमैन देव सिन्हा, जगमोहन ढीमर, कृष्णा देवांगन, राकेश दुबे, संदीप बक्शी, पाशी अली, रफीक खान, अहमद हसन, मोहित वाल्दे, सै.सैफ अली, बृज मोहन तिवारी,अनीस रजा, विकास यादव, बिंदु राजपूत, छाया चौधरी, मीना पाल, सदाबहार, रत्ना नारमदेव, विशाल महानंद, मीना गंगवानी, राजकुमार पाली, वंदना चौहान, अशोक मेहरा, सुरेंद्र सिंह राजपूत, एनी पीटर, इंद्रपाल भाटिया, फिरोज खान, राहुल अग्रवाल, चंद्रप्रकाश जैन, हमीद खोखर, प्रकाश गीते, शेखर साहू, दिलीप सिंह ठाकुर, कमलेश नागरची, शमीम अहमद, छत्रसाल गायकवाड, रीना दुबे, चिराग शर्मा, केडी देवांगन, डॉ. भूपेंद्र वर्मा, कादिर चौहान, शिवकुमार वैष्णो, भोजराज यादव उपस्थित थे।

 

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!