Breaking News

महापौर, आयुक्त और सभापति ने निगम परिसर में झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर शनिवार को दुर्ग नगर निगम परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। निगम मुख्यालय में साफ-सफाई अभियान की शुरुआत महापौर धीरज बाकलीवाल, निगमायुक्त हरेश मंडावी, सभापति राजेश यादव, एमआईसी मेंबर अब्दुल गनी, दीपक साहू, हमीद खोखर, शंकर ठाकुर, सतीश देवांगन ने की। इस मौके पर अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इसके बाद महापौर, आयुक्त और निगम सभापति ने झाड़ू से परिसर की सफाई की।

इस मौके पर कार्यपालन अभियंता आरके पांडेय, प्रभारी कार्यपालन अभियंता जितेंद्र समैया, सहायक अभियंता वीपी मिश्रा, आरके पालिया, भवन अधिकारी प्रकाश चंद थवानी, सहायक भवन अधिकारी गिरीश दीवान, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, मनोहर साहू, राजकमल बोरकर,बीरेन्द्र ठाकुर, विनोद मांझी, भीमराव, भारती ठाकुर, आसमा डहरिया, अर्पणा मिश्रा, अनिल सिंह, जसवीर सिंग भुवाल, शुभम गोईर, ईश्वर वर्मा सहित राजस्व विभाग, कर्मशाला शाखा, लोककर्म विभाग, लेखा शाखा, स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!