Breaking News

अलविदा रमन : लखीमपुर कांड में किसानों के साथ-साथ एक पत्रकार की भी हो गई मौत

द सीजी न्यूज डॉटकॉम

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में रविवार को हुई हिंसा में घायल एक पत्रकार की मौत हो गई। साधना न्यूज़ चैनल के रिपोर्टर रमन कश्यप (35 वर्ष) की मौत की खबर आने के बाद उनके पिता रामदुलारे ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर उनके शव की पहचान की है। तेज रफ्तार गाड़ी ने रविवार को कई किसानों को रौंद दिया था, जिसके बाद प्रदर्शनकारी भड़क उठे। कई गाड़ियां फूंक दी गईं और वाहन सवारों की पिटाई की गई। कुचले गए किसानों में से चार की मौत हो चुकी है।

लखीमपुर हिंसा केस में केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, किसानों ने आरोपी की गिरफ्तारी होने तक शवों का अंतिम संस्‍कार नहीं करने का ऐलान कर दिया है। इस मामले में मंत्री के बेटे सहित 14 लोगों के खिलाफ हत्‍या, आपराधिक साजिश सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

Check Also

कुशल और सक्षम युवा शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

आईसीएमएआई के 11 दिवसीय एडवांस स्कील ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन, प्रशिक्षणार्थियों को प्रदान किए प्रमाण-पत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!