Breaking News

मंत्री की सफाई- बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हुआ पथराव

बेटे पर लगे आरोपों को लेकर मंत्री अजय मिश्रा ने सफाई दी है कि किसानों के बीच छुपे हुए कुछ उपद्रवी तत्वों ने उनकी (भाजपा कार्यकर्ताओं) गाड़ियों पर पथराव किया, लाठी-डंडे से वार करने शुरू किए। फिर उन्हें खींचकर लाठी-डंडों और तलवारों से मारा पीटा, इसके वीडियो भी हमारे पास हैं। उन्होंने गाड़ियों को सड़क से नीचे खाई में धक्का दिया। उन्होंने गाड़ियों में आग लगाई, तोड़फोड़ की। मेरा बेटा कार्यक्रम खत्म होने तक वहीं(कार्यक्रम स्थल) था, उन्होंने जिस तरह से  घटनाएं की हैं अगर मेरा बेटा वहां(घटनास्थल पर) होता तो वो उसकी भी पीटकर हत्या कर देते।

प्रियंका तुम पीछे नहीं हटोगी, किसानों को जिता कर रहेंगे: राहुल

लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के बाद मौके पर पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की हौसला अफजाई करते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश प्रशासन आपके साहस से स्तब्ध है। आपको बता दें कि यूपी पुलिस ने प्रियंका को हिरासत में ले लिया है। राहुल गांधी ने में ट्वीट कर कहा, “प्रियंका, मैं जानता हूँ तुम पीछे नहीं हटोगी – तुम्हारी हिम्मत से वे डर गए हैं। न्याय की इस अहिंसक लड़ाई में हम देश के अन्नदाता को जिता कर रहेंगे।”

Check Also

दुर्ग : जिले में विभिन्न योजनाओं के के लिए 40.85 करोड़ रु. मंजूर

THE CG NEWS रायपुर। छत्तीसगढ़-शासन जल संसाधन विभाग द्वारा दुर्ग जिले की विभिन्न सिंचाई योजनाओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!