द सीजी न्यूज डॉट कॉम

भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों को नए दायित्व सौंपे गए हैं। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार परदेशी सिद्धार्थ कोमल अब सचिव मुख्यमंत्री-लोक निर्माण विभाग-विमानन-खनिज संसाधन के साथ ही जनसम्पर्क विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी देखेंगे। एस.भारतीदासन को आयुक्त सह संचालक जनसम्पर्क और पदेन मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ संवाद के प्रभार से मुक्त करते हुए विशेष सचिव मुख्यमंत्री-कृषि-(उद्यानिकी, मत्स्य पालन, दुग्धपालन, गौठान का स्वतंत्र प्रभार) नोडल अधिकारी नरवा-गरूवा-घुरवा-बाड़ी एवं गोधन न्याय योजना का दायित्व सौपा गया है। मंत्रालय में पदस्थ उप सचिव तुलिका प्रजापति को कृषि विभाग का उप सचिव बनाया गया है।