Breaking News

लखीमपुर कांड : युवा कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकालकर मृत किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की : मध्य ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

द सीजी न्यूज डॉट कॉम
उत्तरप्रदेश के लखीमपुर में किसानों के साथ अत्याचार की घटना पर कड़ा विरोध जताते हुए युवा कांग्रेस ने आज कैंडल मार्च निकाला। प्रदेश महासचिव संदीप वोरा के निर्देश पर दुर्ग शहर युवा कांग्रेस द्वारा कैंडल मार्च निकालकर यूपी सरकार के अत्याचार का विरोध किया गया। मृत किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस अध्यक्ष आयुष शर्मा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अजय मिश्रा, विद्या यादव, मोहित वालदे, गौरव उमरे, चिराग़ शर्मा, एनी पीटर, निकिता मिलिंद, रमीज रज़ा, मनीष सोनवानी, स्वतंत्र ताम्रकार, कमल शर्मा, हमज़ा सहित बड़ी  संख्या में युवा नेताओं ने मौन धारण कर विरोध प्रदर्शन किया।
मध्य ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने मृत किसानों को श्रद्धांजलि दी
इधर, मध्य ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दुर्ग में मेनोनाइट चर्च के सामने शहीद स्मारक चौक पर लखीमपुर खीरी में मृत किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर विधायक छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा, निगम सभापति राजेश यादव, मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद विशेष रूप से उपस्थित थे।
बता दें कि रविवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में लोकतांत्रिक तरीके से तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को भाजपा सरकार के मंत्री के पुत्र द्वारा वाहन से कुचल दिया गया। इस घटना के कारण 6 किसानों और एक पत्रकार की मृत्यु हो गई। आज कांग्रेस नेताओं ने मोमबत्ती जलाकर 2 मिनट का मौन रखकर मृत किसानों और पत्रकार को श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि देने वालों हेमंत तिवारी, शिवाकांत तिवारी, शहर जिला महिला कांग्रेस दुर्ग की अध्यक्ष कन्या ढीमर, इंद्रपाल सिंह भाटिया, कल्याण सिंह ठाकुर, रामरतन जलतारे, दिलीप सिंह ठाकुर, एल्डरमैन देव सिन्हा, कृष्णा देवांगन, पार्षद श्रद्धा सोनी, पूर्व पार्षद सुरेंद्र सिंह राजपूत, शिल्पी सदाबहार, प्रियंका मोडघरे, बिंदु राजपूत, सैयद सैफ अली, अजय शर्मा, पाशी अली, आदित्य नारंग, विकास यादव, नावेद खान, मनोज नामदेव, संदीप बक्शी ,राकेश दुबे, बृजमोहन तिवारी, लाला चौहान, अनीश चंद्रवंशी, रफीक खान, शिबू मिर्जा प्रमुख थे।

Check Also

सेवा संकल्प अभियान : भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का मेगा हेल्थ कैंप आज

THE CG NEWS दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!