Breaking News

बारिश समाप्त होते ही कराएं बीटी का कार्य : सड़क निर्माण कार्य की करें लगातार मानिटरिंग : कलेक्टर

  • बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के संबंध में हमेशा अलर्ट रहकर काम करने की जरूरत

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज समीक्षा बैठक में कहा है कि बारिश समाप्त होते ही उखड़ी सड़कों पर प्रस्तावित बीटी का काम तत्काल कराया जाए। कलेक्टर ने विभागीय अफसरों को निर्देश देेते हुए कहा कि जामुल-अहिवारा रोड जैसी प्रमुख सड़कों के लिए टाइमलाइन पर काम करते हुए क्वालिटी की लगातार मानिटरिंग करना सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने कहा कि बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं नागरिकों तक अबाधित रूप से पहुँचाना प्राथमिकता के काम है। निगम क्षेत्रों में अगर पानी के प्रेशर की समस्या है या टेल एंड होने के कारण पानी न पहुंचने पर शीघ्र व्यवस्था दुरुस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि बिजली की स्थिति की लगातार मानिटरिंग करें। अस्पतालों में व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कई शिकायतें आई हैं जिसमें हास्पिटल स्टाफ द्वारा नागरिकों को असहयोग की बात आई है। इस पर कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है। इन मामलों की पारदर्शिता से जांचकर पुख्ता कार्रवाई सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने कहा कि पार्किंग का मुद्दा भी नगरीय क्षेत्रों में है। जिन नगरीय निकायों में ऐसी समस्या है, उसे ठीक करने की पुख्ता व्यवस्था करें। शासन ने शहरी स्वास्थ्य के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट की व्यवस्था की है। यह कारगर रूप से कार्य कर रही है लेकिन इसमें ओपीडी बढ़ाने की जरूरत है। अधिकाधिक लोग प्रारंभिक रूप से इन्हीं मोबाइल मेडिकल यूनिटों में इलाज कराएं, ऐसी व्यवस्था होनी चाहिये। इससे बीमारियों का पता करने में भी सहयोग मिलेगा और बीमारियों को आरंभिक रूप में ही नियंत्रित किया जा सकेगा।

कलेक्टर ने राजस्व संबंधी मामलों की समीक्षा करते हुए कहा कि नामांतरण आदि के आवेदनों को न्यूनतम समय सीमा में निराकरण करें। राजस्व अधिकारी जितनी तेजी से काम करेंगे, हितग्राहियों को उतनी ही राहत मिलेगी। बैठक में अपर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, जिला पंचायत सीईओ सच्चिदानंद आलोक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

एनएच के अधिकारियों से पूछा, सड़क पर कार्य की प्रगति कैसी है

कलेक्टर ने एनएच के अधिकारियों से कहा कि एनएच को छोटी गाड़ियों के लिए 15 अक्टूबर तक शुरू करना सबसे पहली प्राथमिकता है। इस टाइमलिमिट को ध्यान में रखकर युद्धस्तर पर कार्य करें। उन्होंने पूछा कि कार्यस्थलों में लाइट वगैरह की कोई दिक्कत नहीं होना चाहिये। अधिकारियों ने बताया कि इसे दुरूस्त कर लिया गया है। उन्होंने डबरापारा की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। निगम आयुक्त भिलाई ने बताया कि इसकी लगातार मानिटरिंग की जा रही है।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!