Breaking News

सहकारी समिति चुनाव : सदस्यता सूची के लिए दावा-आपत्ति आमंत्रित

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग से संबद्ध प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बोर्ड का निर्वाचन कार्यक्रम तय कर दिया गया है। निर्वाचन 2 चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण में कोड़िया (दुर्ग), कोलिहापुरी, करंजा भिलाई, मचांदुर, भेड़सर, डोड़की, घोटवानी, रौंदा, रहटादाह, बरहापुर, खिलोराकला, बिरेझर, बोरी, गारका, पंदर, डंगनिया, घुघवा और सावनी प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति में निर्वाचन होगा। दूसरे चरण में आलबरस, नवागांव, राजपुर, माटरा, नंदौरी, फेकारी, गाड़ाडीह, सोनपुर, जमराव, रिसामा, चंदखुरी, पाटन, सांकरा, झींट, टेमरी, पेंडरावन, लिटिया, कन्हारपुरी और देवरी समिति में निर्वाचन होगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चक्र के लिए सदस्यता सूची का प्रकाशन 6 अक्टूबर को और द्वितीय चक्र के लिए 10 अक्टूबर को किया जाएगा। सदस्यों से आपत्ति प्राप्त करने की अवधि 14 अक्टूबर और 17 अक्टूबर तय की गई है। प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण व अंतिम सदस्य सूची का प्रकाशन 18 व 21 अक्टूबर निर्धारित किया गया है। सदस्यता सूची के संबंध में आपत्ति होने पर सदस्यता सूची प्रकाशन तिथि के पूर्व दावा-आपत्ति रजिस्ट्रीकरण अधिकारी या उनके द्वारा नियुक्त प्राधिकृत अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।

Check Also

दुर्ग : जिले में विभिन्न योजनाओं के के लिए 40.85 करोड़ रु. मंजूर

THE CG NEWS रायपुर। छत्तीसगढ़-शासन जल संसाधन विभाग द्वारा दुर्ग जिले की विभिन्न सिंचाई योजनाओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!