
- शहरी अधोसंरचना और सर्वाेत्तम नागरिक सुविधाओं के लिए शासन प्रतिबद्ध – डॉ डहरिया
- सामुदायिक भवनों, व्यवसायिक परिसरों, सौंदर्यीकरण और नागरिक अधोसंरचना के लिए किये गये कार्यों का हुआ लोकार्पण-भूमिपूजन
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
शहरी अधोसंरचना और सर्वाेत्तम नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में शासन प्रतिबद्ध है। सभी नगरीय निकायों में तेजी से विकास के कार्य किये जा रहे हैं। इसका असर दिख रहा है। नगरीय अधोसंरचना की स्थिति तेजी से सुदृढ़ हुई है। यह बातें स्वामी आत्मानंद जयंती समारोह में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने कही। पाटन नगर पंचायत में 50 करोड़ 25 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण के अवसर पर नागरिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शहरी अधोसंरचना के लिए पेयजल, सड़क, उद्यान आदि विकसित करने नगरीय प्रशासन द्वारा पर्याप्त राशि खर्च की जा रही है।

डॉ डहरिया ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में पेयजल की सुविधा सबको उपलब्ध कराने पाइपलाइन का विस्तार किया गया है। उन क्षेत्रों तक पेयजल पहुंचाया जा रहा है। व्यवसायिक परिसरों का निर्माण कर आर्थिक अवसरों की वृद्धि की जा रही है। उद्यानों, खेल स्टेडियम आदि भी बनाये जा रहे हैं ताकि शहरी आबादी को मनोरंजन के अधिक मौके मिल सके और खेल के क्षेत्र में प्रतिभाओं को उभरने का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि पौनी-पसारी आदि योजना के माध्यम से छोटे व्यवसाइयों को प्लेटफार्म प्रदान किया गया है। स्लम क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल वैन के माध्यम से सबको स्वास्थ्य सुविधा दी जा रही है। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों के माध्यम से अंग्रेजी शिक्षा को भी प्रसारित करने का कार्य किया जा रहा है जिसका अच्छा परिणाम सामने आया है।

मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने कहा कि बुजुर्गों के सपनों का छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल काम कर रहे है। इस मौके पर हितग्राहीमूलक सामाग्री का वितरण भी किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल, पूर्व विधायक प्रदीप चौबे, खादी एवं ग्रामोद्योग के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जवाहर वर्मा, जिला मंडी बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप, जनपद अध्यक्ष रामबाई सिन्हा, खादी एवं ग्रामोद्योग के सदस्य हेमन्त देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे व जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
इन कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण – नगर पंचायत पाटन क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्य, वाचनालय के पास व्यवसायिक दुकान निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 8, गर्ल्स स्कूल में अतिरिक्त कक्ष व प्रथम तल पर हाल निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 2, उदयगार भवन को तोड़कर व्यवसायिक परिसर सह-सामुदायिक भवन निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 3, पाटन प्राथमिक शाला पुराने भवन को तोड़ का भवन निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 3 , देवांगन समाज भवन के पास समुदायिक भवन को तोड़कर पुनः निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 4, प्रजापति ब्रह्मकुमारी भवन के प्रथम तल में हाल व टॉयलेट निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 4, आत्मानंद चौक के पास पुराने सामुदायिक भवन को तोड़कर व्यवसायिक परिसर निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 4, जगन्नाथ मंदिर परिसर में सार्वजनिक भवन, शेड व किचन निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 5, अखरा स्कूल पुराने भवन को तोड़कर भवन निर्माण वार्ड क्रमांक 5, चंडी मंदिर परिसर में डोम निर्माण वार्ड क्रमांक 7, बस स्टैंड में व्यवसायिक परिसर निर्माण कार्य, नगर पंचायत कार्यालय भवन उन्नत कार्य का भूमिपूजन किया गया।
छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज सामुदायिक भवन निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 3, यादव समाज सामुदायिक भवन निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 5, प्रेस क्लब निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 4 , कृषक सदन निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 4, विप्र भवन उन्नयन कार्य वार्ड क्रमांक 8, उत्कल भवन निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 1, गौरा चौरा के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 5, धीवर समाज समुदायिक भवन व अहाता निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 5, शीतला मंदिर के पास ज्योति कक्ष निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 13, पटेल समाज समुदायिक भवन विस्तार निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 3, अखरा स्कूल के सभाकक्ष कम शेड निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 5, सीएससी महाविद्यालय में गर्ल्स छात्रावास में मरम्मत एवं उन्नयन एवं म्यूरल आर्ट कार्य वार्ड क्रमांक 5, अखरा भाटा में रावण मूर्ति निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 05, एसएलआरएम सेंटर में शेड निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 15, मॉडल वाल सौंदर्यीकरण कार्य वार्ड क्रमांक 15 , एसएलआरएम सेंटर के पास खूबचंद बघेल स्टेचू निर्माण व शहरीकरण कार्य वार्ड क्रमांक 15, छत्तीसगढ़ महतारी चौक सौंदर्यीकरण कार्य वार्ड क्रमांक 3, मुक्तिधाम निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य वार्ड क्रमांक 15, मुक्तिधाम निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य वार्ड क्रमांक 02, खोरपा गार्डन सौंदर्यीकरण कार्य वार्ड क्रमांक 13, कहार भोई समाज भवन व बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 4, चंडी मंदिर में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 7, परमेश्वरी भवन के पास भवन विस्तारीकरण कार्य वार्ड क्रमांक 4, सीएलसी महाविद्यालय में बाउंड्री वाल निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 5, सीसी रोड निर्माण कार्य अखरा दाई मंदिर से गुजरा नाला रोड तक वार्ड क्रमांक 5, नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों में अहाता निर्माण कार्य, नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों में इंटरलॉकिंग कार्य, नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों में लैंडस्केपिंग वाल पेंटिंग कार्य, नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों में सीसी रोड व आरसीसी नाली निर्माण कार्य, नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों में डामरीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal