Breaking News

विकास की रफ्तार कम ना हो, धनराशि की कमी नहीं होने दी जाएगी : वोरा

द सीजी न्यूज डॉटकॉम

वरिष्ठ विधायक एवं राज्य भंडार गृह निगम अध्यक्ष अरुण वोरा ने आज वार्ड क्रं. 10 और 11 शंकर नगर में समस्याओं का हाल जाना और नागरिकों से मिलकर वार्ड के विकास को लेकर चर्चा की। उन्होंने निगम अधिकारियों से कहा कि सभी अधिकारी धरातल पर उतर कर स्वीकृत कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराएं। इन कार्यो में कोताही जनहित में न्यायोचित नहीं हैं। वार्ड 10 स्थित शंकरनाला के संधारण के लिए निगम अफसरों को निर्देश देते हुए वोरा ने कहा कि दीपावली के तुरंत बाद कार्य को तेज गति से परा करें।

वोरा ने कहा कि अधोसंरचना मद से मुक्तिधाम रोड के लिए 7 लाख स्वीकृत किए गए हैं। कार्य में गति लाने के लिए विधायक ने निर्देश देते हुए कहा कि बुद्ध विहार चौक पर वहां के लोगों की मांग पर उन्होंने फौरन हाई मास्ट लाइट लगाने की घोषणा की और 7 लाख रुपए स्वीकृत किये। शंकर नगर स्थित मंगल भवन के पूर्ण संधारण के लिए निगम के इंजीनियरों को निर्देश देते हुए वोरा ने कहा कि नगर निगम के सभी स्कूलों का संधारण किया जाए।

कुछ स्थानों पर बेतरतीबी से बिखरे कचरे को देखकर विधायक वोरा ने आक्रोश जताया और सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिये। वोरा ने इस स्थान पर वृक्षारोपण करने के निर्देश दिये। वार्ड 11 के पार्षद सतीश देवांगन ने मांग करते हुए कहा कि पानी टंकी की हालत बेहद जर्जर है और उसमें अवैध कब्जा भी किया गया है। अवैध कब्जे को हटाकर जगह का उचित उपयोग होना चाहिये।

उन्होंने विधायक वोरा से अनुरोध किया कि इस स्थान को नगर निगम का जोन कार्यालय बनाया जाए या शहरी स्वास्थ्य केंद्र के रूप में यहां सुविधा शुरू होनी चाहिये। वोरा ने इस मांग को स्वीकार करते हुए कहा कि शीघ्र ही उचित कदम उठाए जाएंगे। वोरा ने वार्ड की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि धनराशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। एमआईसी से 14 वित्त आयोग में 6 करोड़ की राशि स्वीकृति की गई है। वार्ड की समस्याओं का समाधान जल्दी किया जाएगा। 15 वें वित्त आयोग से शासन को 13 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है।

वार्ड भ्रमण के दौरान पूर्वी ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार पाली, सुशील भारद्वाज, शिव वैष्णव, पार्षद सतीश देवांगन, शेखर चंद्राकर, एल्डरमेन कृष्णा देवांगन, पप्पू श्रीवास्तव, आयुष शर्मा, गौरव उमरे, सन्नी साहू, राजेश ताम्रकार, दीपक साहू, रविन्द्र देवांगन, चंद्रशेखर ताम्रकार, मासूब अली, छाया चौधरी, वंदना चौहान, कादिर चौहान, सुष्मिता साहू, ऋषिकांत सोनी, लालाराम चौहान, उमेश गहारे, नरेन्द्र वैष्णव, योगेन्द्र श्रीवास्तव, दिनेश चौहान, हितेश साहू, अमित बंसल, महक ठाकुर, आशीष राजपूत, पिटू ढीमर, एन विश्वनाथ, सूर्यप्रताप सेंगर, केएस ढिकोला आदि उपस्थित थे।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!