Breaking News

वोरा ने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल और चीफ सेक्रेटरी को दिया छत्तीसगढ़ आने का न्योता : आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने विधिवत निमंत्रण दिया

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक व छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने आज जम्मू कश्मीर के राज्यपाल महामहिम मनोज सिन्हा और चीफ सेक्रेटरी अरुण कुमार मेहता से मुलाकात की और जम्मू के पारंपरिक कलाकारों समेत छत्तीसगढ़ में आयोजित आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने का विधिवत निमंत्रण दिया।

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा ने वोरा का आत्मीयता से स्वागत करते हुए वोरा के पिता कद्दावर कांग्रेस नेता रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल मोतीलाल वोरा के साथ अपने संस्मरण साझा किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर वरिष्ठ कांग्रेस विधायकों को विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, संस्कृति मंत्री व मुख्य सचिव को निमंत्रण देने की जवाबदारी दी गई है।

वोरा ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद राज्य की परंपरा, संस्कृति के संवर्धन व संरक्षण के लिए प्रतिवर्ष राजधानी रायपुर में ट्राइबल नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कोरोना की लहर के बाद यह पहला बड़ा शासकीय आयोजन होगा जिसमें सभी राज्यों के पारंपरिक नर्तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। वोरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तारीफ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ना सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश की संस्कृति व परंपरा का संरक्षण करने का कार्य कर रही है। ट्राइबल नृत्य महोत्सव में हर राज्य के विलुप्तप्राय हो रहे नृत्य कला को पुनर्जीवन मिल रहा है। इस आयोजन से राज्य में सम्पूर्ण भारत वर्ष की सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने मिलेगी और आने वाली पीढ़ी को अपनी परंपरागत कलाओं को सीखने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

Check Also

रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

रायपुर के इंडोर स्टेडियम में लगेगा मेला, युवाओं को मुख्यमंत्री के हाथों मिलेंगे ऑफर लेटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!