
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
स्वास्थ्य अधिकारी का प्रभार ग्रहण करने के फौरन बाद नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान ने शंकर नाला से लगे वार्ड 9, 10 और वार्ड 5 की सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया । दुर्गा चौक शंकर नाला पुल के नीचे सफाई कामगारों द्वारा कचरा साफ करने के बाद नाले में बहाया जा रहा था। लापरवाही से सफाई कार्य कराने के कारण वार्ड सुपरवाइजर विनोद पात्रे को नोटिस जारी करते हुए एक दिन का वेतन काटा गया।
वार्ड क्रमांक 9 में निरीक्षण के दौरान जगह-जगह कचरे का ढेर और नालियों में कचरा जाम की समस्या पाई गई। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन में भी लापरवाही पाई गई। स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान ने वार्ड सुपरवाइजर मुकेश डोंगरे को नोटिस जारी किया। सुपरवाइजर का तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये।
गिरधारी नगर नाले से लगे किराना स्टोर्स के संचालक द्वारा रोड पर कचरा फेंकने के कारण स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान के निर्देश पर 500/ रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस दौरान पीआईयू शेखर वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक मेंनसिंग मंडावी व सफाई दरोगा राजूसिंग राजपूत मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal