द सीजी न्यूज डॉट कॉम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग के उरला दामाद पारा के पास कार हादसे में 3 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने इस घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। आपको बता दें कि दुर्ग शहर में रविवार को एक एसयूवी वाहन के पुल से नीचे गिरने की घटना में दो पैदल राहगीरों और वाहन के चालक की मौत हो गई। यह घटना अंजोरा बायपास रोड पर स्थित उरला गांव के समीप सुबह करीब सात बजे हुई। वाहन में सवार सात अन्य व्यक्ति इस दुर्घटना में घायल हो गए। वाहन में सवार लोग पड़ोसी राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में चल रहे नवरात्रि उत्सव के मौके पर मां बम्लेश्वरी के दर्शन करके वापस रायपुर लौट रहे थे। वाहन का चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद गाड़ी पुल से नीचे सड़क पर जा गिरी। उस दौरान वहां से गुजर रहे दो लोग इसकी चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।