
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 11 अक्टूबर को बेमेतरा और राजनांदगांव जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत वे 11 अक्टूबर को दोपहर 2.10 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 2.35 बजे बेमेतरा जिले के साजा तहसील अंतर्गत देऊरगांव पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देऊरगांव में ‘महामाया देवी मंदिर‘ में दर्शन करेंगें और इसके बाद देऊरगांव से 3.40 बजे प्रस्थान कर अपरान्ह 4.10 बजे जिला राजनांदगांव के डोंगरगढ़ पहुंचेंगे। वे वहां ‘माँ बम्लेश्वरी देवी शक्ति पीठ‘ में दर्शन करेंगे और शाम 5.15 बजे डोंगरगढ़ से कार द्वार मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal