Breaking News

मुख्यमंत्री ने डोंगरगढ़ मंदिर में पूजा-अर्चना की : प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि व खुशहाली के लिए प्रार्थना की

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज क्वांर नवरात्रि के षष्ठी पर डोंगरगढ़ के बम्लेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मातारानी से प्रदेश व देशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री के साथ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल, खुज्जी विधायक छन्नी साहू, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, राजगामी सम्पदा के अध्यक्ष विवेक वासनिक, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष नवाज खान, पदम कोठारी, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक डी श्रवण सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी मां बम्लेश्वरी की पूजा-अर्चना की।
मुख्यमंत्री ने स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा दी गई टोकरी में पूजन सामग्री व प्रसाद चढ़ाया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज डोंगरगढ़ में माँ बम्लेश्वरी के चढ़ावे के लिए महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित बांस की टोकरी में पूजन सामग्री लेकर दर्शन करने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने समूह की 15 महिलाओं द्वारा दी गई टोकरी में प्रसाद चढ़ाया। उन्होंने समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित किया।

Check Also

हे ईश्वर … इन मासूमों की रक्षा करना …

THE CG NEWS दुर्ग। कल गनियारी के सरकारी स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!