Breaking News

स्कूल की छत का प्लास्टर भरभराकर गिरा, छात्रा घायल

THE CG NEWS

दुर्ग। जिले के शासकीय स्कूल गनियारी में मंगलवार को त्रैमासिक परीक्षा के दौरान अचानक छत का प्लास्टर गिर गया। स्कूल में कक्षा 10 वीं के विद्यार्थी संस्कृत विषय की परीक्षा दे रहे थे। उसी समय यह हादसा हुआ। अचानक प्लास्टर गिरने से परीक्षा कक्ष में छात्रा द्रौपदी ठाकुर के सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके सिर पर तीन टांके लगाए। दो अन्य बच्चों को भी चोट लगी है।

हादसे में घायल अन्य विद्यार्थियों का भी उपचार कराया गया। घटना के बाद स्कूल परिसर में काफी देर तक हड़कंप की स्थिति रही। विद्यार्थियों ने बताया कि परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं में प्रश्नों के जवाब लिख रहे थे। अचानक कक्षा की छत का एक हिस्सा अचानक नीचे आ गिरा।

विद्यार्थियों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। प्लास्टर गिरने से परीक्षा कक्ष में हड़कंप मच गया। शिक्षक व अन्य लोग घायल विद्यार्थियों की मदद के लिए पहुंचे। घटना की जानकारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों तक पहुंचने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल की स्थिति की जांच के लिए एक दल भेजा। जांच दल ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

Check Also

विधायक रिकेश की अनोखी पहल : घरेलू कामकाज के लिये मेड ढूंढने भटकना नहीं पड़ेगा

जनता कमल सेतु से 1 घंटे में मिलेंगे 100+ विकल्प THE CG NEWS भिलाई नगर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!