Breaking News

वोरा ने सरकार से किया सवाल – बच्चे पढ़ें या जान बचाएं ? 

  • स्कूलों में सुरक्षा और किताबों की कमी पर अरुण वोरा ने सरकार को घेरा

THE CG NEWS

 दुर्ग। जिले के रसमड़ा क्षेत्र अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल, गनियारी में त्रैमासिक परीक्षा के दौरान कक्षा की छत का प्लास्टर गिरने से तीन विद्यार्थियों के घायल होने पर वोरा ने सरकार को घेरा है। वोरा ने कहा कि स्कूलों में बच्चे सुरक्षित नहीं है और पढ़ाई का हाल ये है कि त्रैमासिक परीक्षा के बाद भी पूरी पाठ्यपुस्तकें नहीं मिली है।

वोरा कहा कि सरकार बड़े-बड़े दावे करने के बजाय यह सुनिश्चित करे कि प्रदेश के प्रत्येक सरकारी स्कूल में बच्चों को समय पर पूरी किताबें, सुरक्षित भवन, पर्याप्त कक्ष और मूलभूत सुविधाएं मिल सकें।

वोरा ने कहा कि शासकीय हाई स्कूल, गनियारी में जब यह हादसा हुआ, उस समय परीक्षा के दौरान कक्षा में करीब 50 विद्यार्थी मौजूद थे और पर्चा लिख रहे थे। अचानक छत का प्लास्टर गिरने से तीन विद्यार्थी घायल हो गए, जिनमें छात्रा द्रौपदी ठाकुर के सिर में गंभीर चोट आई है। यह घटना स्कूल भवनों की सुरक्षा और रखरखाव की बदहाल स्थिति को उजागर करती है।

उन्होंने कहा कि समस्या केवल जीर्ण-शीर्ण भवनों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में पाठ्यपुस्तकों की भी भारी किल्लत है। उन्होंने बताया कि बिलासपुर जिले में शैक्षणिक सत्र शुरू होने के महीने बीत जाने और त्रैमासिक परीक्षा के दौरान भी लगभग 92,000 से अधिक किताबों की कमी बनी हुई है, जिससे बच्चे पुरानी किताबों या बुक बैंक के सहारे परीक्षा देने को मजबूर हैं। राजधानी रायपुर सहित अन्य जिलों के सरकारी स्कूलों में भी सत्र चालू होने के बावजूद विद्यार्थियों तक सभी विषयों की किताबें नहीं पहुँच सकी हैं।

वोरा ने सरकार से मांग की है कि पाठ्यपुस्तक वितरण की स्कूलवार स्थिति तत्काल सार्वजनिक की जाए, जिन स्कूलों में किताबों की कमी है वहां तुरंत किताबें भेजी जाएं। जर्जर स्कूल भवनों की जांच कराकर आवश्यक मरम्मत का कार्य कराया जाए।

Check Also

चुनाव आयोग के खिलाफ MNS-शिवसेना (UBT) का 4 अक्टूबर को मुंबई में प्रदर्शन

THE CG NEWS मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) चीफ राज ठाकरे ने मंगलवार को मुंबई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!