
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग/ महापौर धीरज बाकलीवाल व निगम कमिश्नर हरेश मंडावी ने आज प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया और व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि विसर्जन स्थलों पर समुचित व्यवस्था की जाए ताकि विसर्जन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। महापौर ने प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा के बेहतर इंतजाम करने के निर्देश भी दिए।
महापौर धीरज बाकलीवाल ने नोडल अधिकारी एमपी गोस्वामी, कार्यपालन अभियंता आरके पांडेय, स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान को निर्देश देते हुए कहा कि नदी और तालाबों के घाट की सफाई करें। त्यौहार को देखते हुए शिवनाथ नदी तट और तालाबों की सफाई का काम प्राथमिकता से किया जाना चाहिये। महापौर धीरज बाकलीवाल ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा है कि पूजा से संबंधित सामग्री के विसर्जन के लिए तालाबों में निर्मित कुंड का ही उपयोग करें। इससे तालाब स्वच्छ रहेंगे।
निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने एसडीएम विनय पोयम,दुर्ग थाना प्रभारी के साथ निरीक्षण किया। प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर व्यवस्था के लिए 19 अधिकारी व कर्मचारियों की टीम बनाई गई है। प्रतिमा विसर्जन चिन्हित स्थलों पर ही किया जाएगा।विसर्जन के लिए पहुंच मार्ग समतलीकरण,अस्थायी कुण्ड का निर्माण, वाटर प्रूफ शामियाना और कुर्सी, टेबल व्यवस्था के साथ डस्टबिन रखने के साथ ही प्रकाश व्यवस्था और बैटरी सहित माइक भी रखने के निर्देश दिए। आयुक्त ने मूर्ति विसर्जन के लिए नाव सहित गोताखोर की व्यवस्था के साथ क्रेन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal