Breaking News

चुनाव आयोग के खिलाफ MNS-शिवसेना (UBT) का 4 अक्टूबर को मुंबई में प्रदर्शन

THE CG NEWS

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) चीफ राज ठाकरे ने मंगलवार को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि MNS और शिवसेना (UBT) 4 अक्टूबर को चुनाव आयोग के खिलाफ मुंबई में प्रदर्शन करेंगी।

23 सितंबर को इंडियन एक्सप्रेस की चुनाव आयोग के अंदर मतभेद से जुड़ी रिपोर्ट आई थी। चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने 10 महीनों में कम से कम 14 बार आयोग के फैसलों पर लिखित आपत्ति जताई थी। इनमें फॉर्म 6, SIR और ECINet से जुड़े फैसले शामिल थे।

इसके बाद से विपक्षी दल ज्ञानेश कुमार पर मनमानी के आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल गांधी ने 24 सितंबर को ज्ञानेश पर वोट चोरी का आरोप लगाया था। CJP ने भी कहा था कि अगर ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 2 अक्टूबर से देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को चुनाव आयोग के फैसलों पर सवाल उठाने वाली याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई करने की सहमति दी है। याचिका में ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता वाले चुनाव आयोग के फैसलों पर सवाल उठाए गए हैं।

Check Also

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को सीएम साय ने 51 लाख रु देने की घोषणा की

छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!