Breaking News

दिनदहाड़े इंडियन बैंक के कैशियर से 15 लाख रुपए की लूट : सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस की टीमें लुटेरों की तलाश में जुटी

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग में इंडियन बैंक के कैशियर के साथ लूट की घटना के बाद पुलिस विभाग ने आरोपियों की पतासाजी करने कई टीम लगा दी है। मामला जिला मुख्यालय दुर्ग शहर के मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। घटना सुबह 10.30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। इंडियन बैंक का कैशियर राहुल चौहान कैश छोड़ने के लिए दूसरी शाखा जा रहा था, उसी समय कुछ  लड़कों ने उसे घेरा और कैश छीनकर भाग निकले। आरोपियों की संख्या तीन बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि बैंक कर्मी ने कैश एक्टिवा में रखा था। आरोपी एक्टिवा समेत कैश लेकर भाग निकले। इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस ने पूरे मामले की जांच तेज करने के साथ ही आरोपियों की पतासाजी करने अलग अलग टीम बनाई है। पुलिस को इस मामले में अभी कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला है। एएसपी संजय ध्रुव का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। पुलिस के मुताबिक मामले के हर बिंदु की बारीकी से जांच की जा रही है।

टीआई संजय वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। कैशियर अपने वाहन से जा रहा था। पीछे एक वाहन में तीन लोग सवार थे। इन्हीं तीनों नकाबपोश आरोपियों ने कैशियर से उसके दुपहिया वाहन के साथ 15 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग अलग टीमें भेजी गई हैं।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!