
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज उद्योग चेम्बर के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजय चौबे ने सरकार से मांग करते हुए कहा है कि मेक इन इंडिया प्रोडक्ट स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार आयात किये जाने वाले सामानों का डाटा सूक्ष्म व लघु उद्यमियों के साथ साझा करे। इसके लिए उन्होंने केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री को पत्र लिखकर आग्रह किया है। इससे भारतीय उद्योग को देश में विभिन्न उत्पादों के आयात आवधिक डेटा मिलने पर घरेलू बाजार में विकास क्षमता वाली वस्तुओं की पहचान की जा सकेगी।
चौबे ने कहा कि इसके लिए वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा पहले से ही आयात वृद्धि की पहचान करने और उस पर कार्रवाई करने के लिए एक आयात निगरानी प्रणाली स्थापित की गई है, इससे लघु उद्यमियों के लिए मेक इण्डिया प्रोडक्ट को बढ़ावा देने हेतु एक डेटा ऑनलाइन उपलब्ध कराने की योजना शीघ्र ही बनानी चाहिए ताकि देश में ही लघु एवं सूक्ष्म उधमियों द्वारा आयातित समानों के विकल्प तैयार किये जा सके।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal