
- मोदी सरकार में रसोई गैस महंगी, पेट्रोल-डीजल सेंचुरी पार
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग / छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मध्य ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आज महंगाई के खिलाफ जनजागरण पदयात्रा निकाली गई। शहर विधायक अरूण वोरा, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, महापौर धीरज बाकलीवाल, मध्य ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद, जनजागरण अभियान पदयात्रा के प्रभारी राजकुमार नारायणी, वार्ड पार्षद भोला महोबिया, वार्ड प्रभारी दीपक तम्बोली की अगुवाई में तमेरपारा वार्ड क्रमांक 30 होटल मान चौक से जनजागरण अभियान का आगाज हुआ।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मध्य ब्लाक के कांग्रेसजन होटल मान चौक में सुबह 9 बजे एकत्रित हुए, यहां से पदयात्रा करते हुए वार्ड का भ्रमण किया गया। पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेण्डर, खाद्य सामाग्रियों में बेतहाशा वृद्धि के बढ़ते दामों सहित महंगाई के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार बताते हुए नागरिकों को केंद्र सरकार की असफल नीतियों से अवगत कराया गया।
पदयात्रा के दौरान लोगों को दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा ने बताया कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार सत्तारूढ़ हुई है, तब से देश में पूंजीवादी नीति का बोलबाला हो गया है। जनता की तकलीफ से मोदी सरकार को कोई सरोकार नहीं है। मोदी सरकार ने निरंतर अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए देश की जनता को कोरोना की महामारी के बीच भी महंगाई की मार झेलने पर विवश कर दिया हैं। केंद्र सरकार की कोई भी ठोस नीति जनता के हित में नहीं है। इसके कारण देश में अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ने से रोजमर्रा की वस्तुएं महंगी हो गई है और महंगाई बढ़ रही है। गैस के दाम बढ़ने से महंगाई की मार सीधे रसोई पर पड़ रही है जिसका असर पूरे परिवार पर पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ की सरकार जन हितेषी निर्णय लेकर कार्य कर रही है लेकिन केंद्र की मोदी सरकार बाधा पैदा कर रही है। भाजपा की इन कारगुजारियों का सबको मिलजुल कर विरोध करना है।
जनजागरण पदयात्रा में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के प्रवक्ता संदीप श्रीवास्तव, हेमंत तिवारी, सरिता ताम्रकार, कन्या ढीमर, पार्षद श्रद्धा सोनी, शकुन ढीमर, राजकुमार वर्मा, जगमोहन ढीमर, राहुल शर्मा, संदीप बख्शी, राकेश दुबे, दिलीप सिंह ठाकुर, कल्याण ठाकुर, हरीश ताम्रकार, लक्की नागेश, अशोक मेहरा, पाशी अली, चन्द्रप्रकाश जैन, हरीश पटेल, घनश्याम सिन्हा, बिन्दु राजपूत, विशाल महानंद, कैलाश पण्डा, प्रशांत डोनगांवकर, रामरतन जलतारे, शबाना रानी सहित मध्य ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कांग्रेसजन मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal