
- जिले में अब तक 18 लाख लोगों ने लगाया टीका
- टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने झोंकी ताकत, घर-घर जाकर कर रहे वैक्सिनेशन
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राजनांदगांव / कोविड-19 से सुरक्षा के लिए जिले में अब तक 18 लाख लोगों (99 प्रतिशत) ने टीकाकरण करा लिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम सेकंड डोज के लिए भी लगातार मेहनत कर रही है। घर-घर जाकर वैक्सिनेशन का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के नेतृत्व में टीकाकरण के लिए टीम ने अपनी ताकत झोंकी है।

कलेक्टर ने टीकाकरण कार्य में लगे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों और स्वास्थ्यकर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि टीकाकरण का यह महाअभियान एक व्यापक कार्य है। सबकी सहभागिता से सफलता मिल रही है। हमारा अगला प्रयास ऐसे लोगों तक पहुंचना होगा, जिन्होंने अभी तक कोविड टीकाकरण नहीं कराया है। उन्होंने इस मुहिम में शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए नागरिकों से अपील की है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal