Breaking News

राजनांदगांव जिले में 99 फीसदी लोगों को वैक्सिनेशन का पहला डोज : कलेक्टर ने शतप्रतिशत टीकाकरण कराने नागरिकों से अपील की

  • जिले में अब तक 18 लाख लोगों ने लगाया टीका
  • टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने झोंकी ताकत, घर-घर जाकर कर रहे वैक्सिनेशन

द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राजनांदगांव / कोविड-19 से सुरक्षा के लिए जिले में अब तक 18 लाख लोगों (99 प्रतिशत) ने टीकाकरण करा लिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम सेकंड डोज के लिए भी लगातार मेहनत कर रही है। घर-घर जाकर वैक्सिनेशन का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के नेतृत्व में टीकाकरण के लिए टीम ने अपनी ताकत झोंकी है।


कलेक्टर ने टीकाकरण कार्य में लगे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों और स्वास्थ्यकर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि टीकाकरण का यह महाअभियान एक व्यापक कार्य है। सबकी सहभागिता से सफलता मिल रही है। हमारा अगला प्रयास ऐसे लोगों तक पहुंचना होगा, जिन्होंने अभी तक कोविड टीकाकरण नहीं कराया है। उन्होंने इस मुहिम में शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए नागरिकों से अपील की है।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!