द सीजी न्यूज डॉट कॉम

मध्य ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने पुलगॉव वार्ड में छेड़ा अभियान : मोदी सरकार ने महंगाई बढाई, पहले सस्ता था पेट्रोल-डीजल
दुर्ग / पदयात्रा के अंतिम दिन मध्य ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा जनजागरण अभियान चलाया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद, पिछडा वर्ग आयोग के सदस्य पूर्व महापौर आरएनवर्मा, नगर निगम दुर्ग के सभापति राजेश यादव, जनजागरण अभियान पदयात्रा के प्रभारी राजकुमार नारायणी ने सभा को संबोधित किया। पदयात्रा के दौरान मिनी माता चौक से पुलगॉव वार्ड के चौक-चौराहों गली-मोहल्ले का भ्रमण किया गया। सामुदायिक भवन में सभा के दौरान मध्य ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। अलताफ ने कहा कि जब से केन्द्र में भाजपा की सरकार आई है, खाद्यान्न वस्तुओं के दाम लगातार बढ रहे हैं। पेट्रोल के दाम बढ़ गए। मोदी सरकार गरीब जनता की जेब में डाका डाल रही है। महंगाई से आम जनता त्रस्त है।

दुर्ग शहर कांग्रेस लोक कला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शिवाकांत तिवारी द्वारा मंचीय प्रोग्राम कर केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा गया। कार्यक्रम का संचालन देवेश मिश्राऔर आभार प्रदर्शन पुलगॉव वार्ड की पार्षद हेमेश्वरी निषाद ने किया। पदयात्रा में संदीप श्रीवास्तव, कन्या ढीमर, भोला महोबिया, राजकुमार साहू, हेमंत तिवारी, अशोक मेहरा, निशांत गोडबोले, पाशी अली, सुरेन्द्र सिंह राजपूत, खोरबाहरा निषाद, समय लाल साहू, अश्वनी निषाद, मीना मानिकपुरी, गणेश सोनी, निरूपमा, प्रीति साहू, बिन्दु सिंह राजपूत, महेश्वरी, ममता साहू, नीलू जेम्स, संतोष यादव, अहमद हसन, बृजमोहन तिवारी, हरीश पटेल, दीपक तम्बोली, रामरतन जलतारे, रफीक खान, कल्याण सिंह ठाकुर, लक्की नागेश, थानेश्वर साहू, सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
उत्तर ब्लाक कांग्रेस ने निकाली जनजागरण रैली
उत्तर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महिप सिंह भुवाल के नेतृत्व में आज पटरीपार के क़ातुलबोड वार्ड 59 और 60 में घर-घर जाकर महंगाई के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाया गया। पदयात्रा करते हुए कांग्रेसियों ने देश में बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र की मोदी सरकार को दोषी ठहराया। उत्तर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महिप सिंह भुवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस के दाम कम करने, दो करोड़ लोगों को हर साल रोजगार देने, किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। सत्ता में आते ही मोदी सरकार ने डीजल-पेट्रोल के दाम कम करने की जगह 100 से ज्यादा बढ़ा दिया। 500 रुपए में मिलने वाली रसोई गैस आज 1000 रुपए में मिल रही है। दो करोड़ युवाओं को रोजगार तो नहीं मिला बल्कि करोड़ों लोगों का रोजगार छिन गया।

अभियान के दौरान प्रदेश में भूपेश बघेल सरकार द्वारा किसानों की कर्ज माफी, बिजली बिल हाफ, स्वामी आत्मानंद स्कूल के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने जैसी उपलब्धियां बताई गई। जन जागरण पदयात्रा में शहर जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, दुर्ग नगर निगम के सभापति राजेश यादव, मध्य ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष अल्ताफ़ अहमद, पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार साहू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, मीना पॉल, छाया चौधरी, शबाना निशा रानी, निखिल खिचारिया, अजय जैन, राजा विक्रम बघेल, पार्षद उषा ठाकुर, शंकर ठाकुर, विनोद सेन, राकेश साहू, विनोद निषाद, केशव सिन्हा, बिंदु सिंह, राम भाई निर्मल, निरुपमा, ममता राजपूत, माना भाई राजपूत सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।
पूर्वी ब्लॉक कांग्रेस जन जागरण पदयात्रा में उमड़ी भीड़
पूर्वी ब्लॉक द्वारा आयोजित जन जागरण पदयात्रा के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 28 व 29 पचरी पारा व अस्पताल वार्ड में पदयात्रा की गई। कांग्रेस नेताओं को वार्ड के लोगों ने समस्या बताते हुए कहा कि गैस सिलेंडर की रीफिल कराने, पेट्रोल डीजल के भाव बढ़ने से घर चलाना मुश्किल हो रहे है। नुक्कड़ सभा को नगर निगम सभापति राजेश यादव ने संबोधित करते हुए मोदी सरकार को पूंजीपतियों की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश की आम जनता से वादे किये लेकिन इन वादों को पूरा नहीं किया।

पदयात्रा में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पाली, सुशील भारद्वाज, अनूप वर्मा, मासूब अली, रामकली यादव, शिवेश सिंह, अजय मिश्रा, राजकुमार साहू, देवेश मिश्रा, मनीष बघेल, विद्या यादव, कल्याण सिंह ठाकुर, विमल यादव, खुशी निर्मलकर, निकिता मिलिंद, सन्नी साहू, मोहन लाल सिन्हा, दीपक जैन, यूसुफ खान, राजेश वाडयलकर, चन्द्रमोहन गभने, वन्दना चौहान, राजेश्वरी मिश्रा, नवाबुद्दीन, राकेश दुबे, संदीप बक्शी, आनन्द कपूर ताम्रकार, इंदरपाल भाटिया, इशाक अली, रफीक, शंकर यादव, सुल्ताना जोया परवीन, क़ादिर, बिंदु राजपूत, पिंकी गिल, नेहा मसीह, रानी साहू, सीता मेश्राम, प्रीति साहू, नीलू जेम्स, विशाल महानन्द, शिव वैष्णव, राजेश ताम्रकार, सत्यनारायण सिंह, जसविंदर कांडा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal