
- दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के आने पर कोरोना के नये वेरियेंट ओमिक्रॉन के फैलने का खतरा
- स्वास्थ्य विभाग ने देश और सीमावर्ती राज्यों में ओमीक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रतियोगिता स्थगित करने का दिया परामर्श
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राजनांदगांव / कोविड-19 संक्रमण के नए वेरियेंट ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रसार के कारण 27 दिसम्बर से 6 जनवरी तक आयोजित होने वाली 79 वीं महंत राजा सर्वेश्वरदास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता स्थगित कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा देश विशेष रूप से सीमावर्ती राज्यों में ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रतियोगिता स्थगित करने का परामर्श दिया गया है।
देश में ओमिक्रान के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए ऐहतियात बरतते हुए प्रतियोगिता को स्थगित किया गया है। स्थिति सामान्य होने पर आगे प्रतियोगिता का आयोजन किया जा सकता है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए देश की 45 टीमों से संपर्क किया था, जिसमें से अधिकांश टीम ने कोरोना के मददेनजर प्रतियोगिता में शामिल होने से इंकार कर दिया। प्रतियोगिता में पूरे देश की विभिन्न क्षेत्रों की टीमें भाग लेती, जिससे कोरोना के नये वेरियेंट ओमिक्रॉन के फैलाव की संभावना भी हो सकती थी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal