
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
ठंड बढ़ने पर नगर निगम प्रशासन द्वारा जगह-जगह अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। अफसरों ने बताया कि कड़ाके की ठंड से लोगों को बचाने के लिए रेल्वे स्टेशन, नया बस स्टैंड, जिला चिकित्सालय परिसर, इंदिरा मार्केट पार्किंग के पास अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। महापौर धीरज बाकलीवाल और निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि ठंड को ध्यान में रखते हुए दुर्ग में निर्धनों व श्रमिकों को शीत लहर से बचाने नगर निगम द्वारा अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से शीत लहर चलने के कारण शहर के सार्वजनिक स्थानों पर भी नागरिकों के लिये अलाव की व्यवस्था की जा रही है। इन स्थानों पर वर्मी कम्पोस्ट सेन्टर में बने गोबर की लकडी के अलाव जलाए जा रहे हैं। अत्यधिक ठंड पड़ने के कारण शहर के प्रमुख स्थानों पर अलाव को देर रात तक जलाए रखने के निर्देश दिये हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal