Breaking News

देर रात तक सड़कों पर कई घंटे घूमते रहे निगम कमिश्नर : जरूरतमंदों को ठंड से बचाने बांटे कंबल : चौक-चौराहों और आवाजाही वाले स्थानों में अलाव की व्यवस्था का जायजा लिया

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

भिलाई नगर/ बढ़ती ठंड और शीतलहर के कारण भिलाई नगर निगम ने ज्यादा भीड़-भाड़ और आवाजाही वाले स्थानों सहित चौक-चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की है। कुरूद बाजार चौक, ओम शांति ओम चौक, राजीव नगर, वैशाली नगर गोल मार्केट, पावर हाउस रेलवे स्टेशन, शीतला कांप्लेक्स के पास, जवाहर नगर रिक्शा स्टैंड, सुभाष चौक रोजगार कार्यालय के पास, गदा चौक सुपेला, भिलाई नगर रेलवे स्टेशन, सुपेला घड़ी चौक, चंद्रा मौर्या के पास रिक्शा स्टैंड और नेहरू नगर चौक सहित अन्य स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। इधर, बीती रात 9 बजे से निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे खुद शहर का भ्रमण करने निकल पड़े। ठंड में बिना कंबल के बैठे या सोए लोगों को उन्होंने तत्काल कंबल का वितरण किया।


रात में निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे ने ब्रिज के नीचे एक व्यक्ति पतली सी चादर ओढ़कर सोया था। आयुक्त ने उन्हें ठंड से राहत दिलाने कंबल दिया। अंडर ब्रिज के पास चबूतरे में एक कंबल में दो व्यक्ति सोते मिले। आयुक्त ने पूछा क्या करते हो ? उन्होंने बताया कि रिक्शा चलाते हैं। दोनों को कंबल दिया गया। भिलाई नगर रेलवे स्टेशन पर एक महिला अपनी छोटी सी बच्ची के साथ बिना गर्म कपड़े के बैठी थी। पावर हाउस रेलवे स्टेशन में एक व्यक्ति बिना गर्म कपड़े के सोते मिला। इन सभी को आयुक्त ने कंबल दिया।

 

गहरी नींद में सोए लोगों को आयुक्त ने नहीं जगाया, बल्कि उन्हें कंबल ओढ़ाकर आगे बढ़ते रहे। निगम आयुक्त ने ऐसे लोगों की तलाश में शहर में 5 घंटे तक भ्रमण किया। उनके साथ अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, उपायुक्त सुनील अग्रहरी और जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, मनीष गायकवाड व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने शीतलहर के मद्देनजर सभी जोन आयुक्तों को जरूरतमंदों को कंबल वितरण करने और आवाजाही वाले स्थानों पर अलाव की व्यवस्था बरकरार रखने के निर्देश दिए है।

Check Also

चुनाव संबंधी शिकायतों का निराकरण करने जिला स्तरीय शिकायत सेल गठित

THE CG NEWS दुर्ग/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, नवा रायपुर के निर्देशानुसार जिले में नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!