Breaking News

इस जिले में हुई प्रदेश में सबसे ज्यादा धान खरीदी

  • किसानों से रिकार्ड 82,46,039 क्विंटल धान खरीदी की गई

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव / जिले के धान उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी के अंतिम दिन तक लगभग सभी किसानों ने अपने धान का विक्रय कर लिया। इस साल राजनांदगांव जिले ने प्रदेश में सर्वाधिक धान की खरीदी की है। यानी पूरे प्रदेश में राजनांदगांव जिला धान खरीदी के मामले में पहले स्थान पर रहा। इस वर्ष किसानों से रिकार्ड 8246039 क्विंटल धान की खरीदी की गई।

शासन द्वारा 1 दिसम्बर से समर्थन मूल्य में धान खरीदी शुरू की गई थी। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के नेतृत्व में राजस्व, खाद्य एवं सहकारिता विभाग का अमला धान खरीदी कार्यों में जुटा रहा। धान खरीदी के दौरान असामयिक वर्षा से कुछ किसान अपने धान का विक्रय नहीं कर पाए थे। शासन द्वारा किसानों के हित का ध्यान रखते हुए धान खरीदी की अवधि 31 जनवरी से बढ़ाकर 7 फरवरी किया गया।

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में धान खरीदी का कार्य सफलतापूर्वक किया गया। 7 फरवरी तक 8246039 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले में लगभग शत प्रतिशत पंजीकृत किसानों ने अपना धान का विक्रय कर लिया है। धान खरीदी केन्द्र से धान का उठाव भी लगातार किया जा रहा है। अब तक धान उपार्जन केन्द्रों से 4635323 क्विंटल (लगभग 56.21 प्रतिशत) धान का उठाव कर लिया गया है। इसके तहत राइस मिलर्स द्वारा 2016063 क्विंटल और परिवहनकर्ताओं के माध्यम से 2619260 क्विंटल धान का उठाव कर संग्रहण केन्द्रों में संग्रहित किया गया है।

Check Also

चुनाव संबंधी शिकायतों का निराकरण करने जिला स्तरीय शिकायत सेल गठित

THE CG NEWS दुर्ग/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, नवा रायपुर के निर्देशानुसार जिले में नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!