Breaking News

संभागायुक्त ने किया गौठान का आकस्मिक निरीक्षण : कृषि उपसंचालक और जिला सहकारी बैंक के सीईओ को शोकाज नोटिस जारी

  • संभागायुक्त ने राजनांदगांव जिले के निरीक्षण के दौरान दो अफसरों को जारी किया कारण बताओ नोटिस
  • ग्राम पंचायत अंजेारा में 46 एकड़ क्षेत्रफल में निर्मित वृन्दावन गौठान का किया निरीक्षण

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव / दुर्ग संभागायुक्त महादेव कावरे ने आज राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत पटपर और ग्राम पंचायत अंजोरा स्थित वृन्दावन गौठान का आकस्मिक निरीक्षण किया। पटपर पंचायत स्थित गौठान में स्वसहायता समूहों द्वारा संचालित मल्टी एक्टिविटी का संचालन न होने पर नाराजगी जाहिर की। नोडल अधिकारी की लापरवाही पर सख्त नाराजगी जताई। उपस्थित एसडीएम गिरीश रामटेके ने बताया कि ग्राम पंचायत में कुल 1853 क्विंटल गोबर क्रय किया गया है। गौठान में स्वसहायता समूह द्वारा वर्मी खाद का निर्माण किया जा रहा है। समूह को अब तक 21 लाख 8463 रूपए का लाभांश प्राप्त हुआ है।

वर्मी कम्पोस्ट के न्यूनतम विक्रय पर अधिकारियों को जारी किया नोटिस

राजनांदगांव जिला में समूहों द्वारा निर्मित वर्मी कम्पोस्ट खाद में से केवल 34 प्रतिशत खाद का ही विक्रय होने पर संभागायुक्त महादेव कावरे ने कड़ी नाराजगी जताई। इस मामले में कृषि उपसंचालक और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को इस संबंध में सार्थक पहल न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

संभागायुक्त ने ग्राम पंचायत अंजेारा में 46 एकड़ क्षेत्रफल में निर्मित वृन्दावन गौठान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश चन्द्राकर ने बताया कि यह गौठान प्रदेश के सबसे विशालतम गौठानों में से एक है। संभागायुक्त ने गौठान में पुरखा के सुरता के नाम 10 एकड़ क्षेत्रफल में किए गए वृक्षारोपण कार्य का अवलोकन किया। पपीता, नारियल, केला आदि पौधों की प्रगति भी देखी। अंजोरा गौठान में कुल 1052.44 क्विंटल गोबर खरीदी की गई है और इसके माध्यम से 29 हजार 990 किलोग्राम वर्मी खाद का निर्माण कर महिला समूह को 11 लाख 8460 रूपए का लाभांश प्राप्त किया है।

गौठान में हो मल्टीएक्टिविटी कार्यों का संचालन

संभागायुक्त ने गौठान में स्वसहायता समूह द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की मल्टीएक्टिविटी कार्यों का निरीक्षण किया। अन्नपूर्णा स्वसहायता समूह द्वारा निर्माण किए जा रहे गोपी गुरू चंदन, रोली एवं हवन सामग्री का अवलोकन किया। सदस्यों ने बताया कि इसके माध्यम से 4000 रुपए प्रतिमाह आय हो रही ह।, संभागायुक्त ने इसे प्रतिमाह कम से कम 6000 रुपए प्रति व्यक्ति आय करने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दिए।

Check Also

चुनाव संबंधी शिकायतों का निराकरण करने जिला स्तरीय शिकायत सेल गठित

THE CG NEWS दुर्ग/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, नवा रायपुर के निर्देशानुसार जिले में नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!