Breaking News

दुर्ग विवि में कानून के टॉपर को मिलेगा बाबा साहेब डॉ. बीआर आम्बेडकर गोल्ड मेडल

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

भिलाई। दुर्ग के शासकीय हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में कानून की परीक्षा के टॉप ग्रेजुएट को डॉ बाबा साहेब आंबेडकर गोल्ड मेडल दिया जाएगा। देश के प्रथम कानून मंत्री डॉ बाबा साहेब आंबेडकर के नाम का स्वर्ण पदक, कानून की परीक्षा एलएलबी में सर्वोत्तम अंक पाने वाले प्रतिभाशाली छात्र को प्रदान किया जाएगा। हर साल स्वर्ण पदक के साथ ही प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा।
गुरुवार को डॉ. उदय धाबर्डे के साथ समता सुरक्षा सेना प्रदेश प्रमुख अरविंद चौधरी और जिला प्रमुख अनिल जोग विश्वविद्यालय पहुंचे। उन्होंने कुलसचिव डॉ सीएल देवांगन से मुलाकात की। डॉ. धाबर्डे ने बताया कि डॉ बाबा साहेब आंबेडकर के देश व समाज कल्याण के कार्यों के प्रति श्रद्धा जताते हुए यह एक छोटा सा प्रयास है। डॉ. उदय धाबर्डे की ओर से विश्वविद्यालय प्रशासन को आवश्यक राशि भी प्रदान की गई।

Check Also

चुनाव संबंधी शिकायतों का निराकरण करने जिला स्तरीय शिकायत सेल गठित

THE CG NEWS दुर्ग/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, नवा रायपुर के निर्देशानुसार जिले में नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!