Breaking News

नगर निगम ने फिर हटाए अतिक्रमण : जुर्माना भी वसूला

  • निगम की टीम ने रायपुर नाका से राजेंद्र पार्क चौक तक सड़क के किनारे से हटाए अतिक्रमण
  • लगातार कड़ी कार्यवाही की जायेगी। नही मानने पर ठेला जब्ती की कार्यवाही होगी : आयुक्त

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग/ नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर आज रायपुर नाका से मालवीय नगर चौक होते हुए राजेंद्र पार्क चौक तक पान ठेला, चाय ठेला, खोमचे, फुटपाथ पर सजी रेडीमेड कपड़े की दुकान व गैरेज को हटाया गया। 10 लोगों से 1400 रुपए फ़ाईन वसूला गया। चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर सामान जब्त किया जाएगा। इसके लिए दुकानदार स्वयं जिम्मेदार होंगे।

निगम ने अपील करते हुए कहा है कि अतिक्रमणकारी खुद अपने कब्जे हटा लें। स्वयं कब्जा न हटाने पर निगम प्रशासन कार्रवाई करेगा। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता व उड़नदस्ता प्रभारी शिव शर्मा, प्रभारी बाजार अधिकारी थान सिंह यादव, सहायक बाजार प्रभारी ईश्वर वर्मा, भुवनदास साहू, शशिकांत यादव, दीपक निषाद के अलावा अतिक्रमण टीम मौजूद रही।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!