Breaking News

जिला कांग्रेस कमेटी में नियुक्तियां : सक्रिय कांग्रेसियों को मिला महामंत्री और सचिव पद का ओहदा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

जिला कांग्रेस कमेटी (दुर्ग शहर) की कार्यकारिणी में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा व जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्‍यक्ष गया पटेल की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के अनुमोदन के बाद महामंत्री और सचिव पद पर नियुक्तियां की गई हैं। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर में महामंत्री पद पर शिवाकांत तिवारी, राहुल अग्रवाल, राकेश दुबे, रज्‍जाक खान, ज्ञानचंद पाटनी और सचिव पद पर गोल्‍डी सिन्‍हा, रफीक खान, पिंटू यादव, रवि केवलतानी, नरेन्‍द्र कुमार साहू, बृजकिशोर शर्मा की नियुक्ति की गई है।

उनकी नियुक्ति पर मध्‍य ब्‍लाक कांग्रेस कमेटी के अध्‍यक्ष अलताफ अहमद, महामंत्री हेमन्‍त तिवारी, संदीप श्रीवास्‍तव, अनीस रजा, भोला महोबिया, जितेन्‍द्र तिवारी, अनूप पाटिल, आनंद कपूर ताम्रकार, अलख नवरंग, अमोल जैन,चन्‍ने भाटिया,  बृजमोहन तिवारी, कल्‍याण सिंह ठाकुर, नंद किशोर शर्मा, पाशी अली, राजकुमार वर्मा, राजू भाटिया, थानेश्‍वर साहू सहित समस्‍त कांग्रेस जनों ने बधाई दी है। बताया जा रहा है कि आगामी दिनों में अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया जाएगा। 

 

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!