
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुनिया के सबसे अमीर देशों में से एक नार्वे बेहद खूबसूरत देश है।नॉर्वे में सूर्यास्त सिर्फ 40 मिनट के लिए होता है। इसीलिये इस देश को लैंड ऑफ द मिडनाइट सन भी कहा जाता है। आर्किटिक सर्कल में बसे होने के कारण नार्वे में रात 12 बजकर 43 मिनट पर सूरज अस्त होता है और सिर्फ 40 मिनट बाद दोबारा सूर्योदय हो जाता है। नार्वे को ‘कंट्री ऑफ मिडनाइट सन’ भी कहा जाता है।


कुछ और खास बातें भी जान लीजिये … गर्मी के मौसम में मई से जुलाई के बीच करीब 76 दिनों तक यानी करीब ढाई महीने तक यहां सूरज अस्त नहीं होता। उत्तरी नॉर्वे में सर्दियों के मौसम में सूरज नहीं उगता है। नार्वे का रोरोस शहर सबसे ठंडा इलाका माना जाता है। यहां का तापमान माइनस 50 डिग्री तक चला जाता है।
बेहद खूबसूरत देश है नार्वे

नार्वे देश की खूबसूरती पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता बरबस ही मन को मोह लेती है। प्रकृति प्रेमियों के घूमने के लिए यह एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां की प्राकृतिक वादियां हर किसी का मन मोह लेती हैं। यहां बर्फ से ढके पहाड़ और हरे-भरे ढलान पूरे साल पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। बर्फबारी के बाद शहरों का नजारा देखने लायक होता है। नार्वे सचमुच में धरती पर स्वर्ग है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal