Breaking News

बिटिया यूक्रेन में : फिक्रमंद पापा बोले …. 26 को फ्लाइट थी लेकिन … एयर अटैक के कारण प्लेन वापस लौटा … घबराहट है … चिंतित भी हैं … बस … ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

यूक्रेन में भारत से हजारों छात्र मेडिकल की पढ़ाई करने गए हैं। राजधानी कीव से करीब 6 घंटे की ट्रैवल के बाद खारखीव मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही भिलाई की दीप्ती भिलाई की ही दो अन्य स्टूडेंट्स के साथ हास्टल में रह रही हैं। दीप्ती सहित अन्य स्टूडेंट्स और उनके परिजनों को रूस के हमले की आशंका थी। उन्होंने भारत लौटने की सभी तैयारियां कर ली थी। 26 को एयर इंडिया की फ्लाईट से उन्हें लौटना था। एयर इंडिया का एक विमान कीव एयरपोर्ट जाने के लिए रवाना हुआ लेकिन अचानक आज सुबह रूस के हमले के कारण प्लेन वापस भारत लौट आया है।

भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए यूक्रेन के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का एक विमान दिल्ली वापस लौट आया है। यूक्रेन ने कहा कि उसने अपने पूर्वी क्षेत्रों में रूसी सैन्य अभियानों के बीच अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। करीब 20 हजार भारतीय अब भी यूक्रेन में फंसे हैं। वे स्वदेश लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

दीप्ती के पापा अशोक पांडेय ने बताया कि बिटिया से हर एक-दो घंटे में बातचीत हो रही है। बिटिया सहित अन्य स्टूडेंट्स अभी सुरक्षित हैं, हास्टल में ही रह रहे हैं, लेकिन लगातार मिसाइल अटैक के धमाकों की आवाज से छात्र-छात्राएं दहशत में हैं। अशोक पांडेय ने कहा कि बेटी की सकुशल वापसी के लिए वे लगातार प्रार्थना कर रहे हैं। प्रदेश सरकार से उच्च स्तरीय पहल करने की मांग भी कर रहे हैं। भारत सरकार यूक्रेन में फंसे हजारों स्टूडेंट्स की सकुशल वापसी की व्यवस्था के लिए तत्काल इंतजाम करें, हमारी यही प्रार्थना है। दीप्ती ने पापा को बताया है कि सुबह से धमाकों की आवाज सुनने के बाद से सभी डरे हुए हैं। उन्हें बैग आदि के साथ अंडरग्राउंड मेट्रो सहित अन्य सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की तैयारी स्थानीय प्रशासन द्वारा की जा रही है।    

Check Also

देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने किया ‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ की ट्रॉफी का अनावरण  देश-विदेश के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!