Breaking News

वन कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 21 मार्च से : जिला पदाधिकारियों ने बैठक में हड़ताल को सफल बनाने किया आव्हान

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

छ. ग. वन कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर 12 सूत्रीय मांगों को लेकर 21 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। इस आंदोलन की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ, जिला दुर्ग की बैठक धमधा के पिटोरा स्थायी रोपणी में हुई। बैठक की अध्यक्षता रामकिसन साहू ने की। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव विशेष रूप से मौजूद थे।

बैठक में आंदोलन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और हड़ताल को सफल बनाने सभी वन कर्मचारियों से अपील की गई।इस दौरान वन कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। तय किया गया कि दुर्ग /साजा /बेमेतरा और धमधा के वन परिक्षेत्राधिकारी से मिलकर समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन नेताम ने बताया कि बैठक में उपास्थित सभी कर्मचारियों ने  सदस्यता शुल्क व संघर्ष निधि की राशि भी जमा की है।

Check Also

चक्रवात अर्नब का असर : भारी बारिश से नदियां उफान पर, गंगरेल के सभी 14 गेट खोले गए

THE CG NEWS रायपुर। पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!