द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग शहर निषाद समाज के अध्यक्ष पद पर विष्णु निषाद का मनोनयन किया गया है। अध्यक्ष बनने के बाद विष्णु निषाद ने आज वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा के निवास पहुंचकर उनसे आशीर्वाद लिया। विष्णु ने कहा कि निषाद समाज की समस्याओं का समाधान करने में पूर्व सांसद मोतीलाल वोरा और विधायक अरुण वोरा ने हमेशा बढ़ चढ़कर सहयोग किया है। उन्होंने वोरा से भविष्य में भी समाज हित में सहयोग देने का अनुरोध किया।

विधायक वोरा ने आश्वस्त करते हुए कहा कि भविष्य में जब भी निषाद समाज को सहयोग की आवश्यकता होगी, उसे शासन-प्रशासन के सहयोग से पूरा कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस दौरान समाज के शिव निषाद, मनहर निषाद, सत्तू निषाद, नरेन्द्र निषाद, सन्तोष जलतारे, कांग्रेस नेता पप्पू श्रीवास्तव भी मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal