Breaking News

शराब पीना समाज और परिवार की सबसे बड़ी समस्या : राज्य में पूर्ण शराबबंदी जरूरी

  • महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने विचार व्यक्त किये

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

रविवार 6 मार्च को कुटेला भाठा में ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम में विश्वजीत हारोडे, देवेंद्र पाटिल व एआईएमएसएस दुर्ग के संयोजक अनीता साहू अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर महिलाओं ने एक स्वर में शराब पीने की समस्या को सबसे बड़ी समस्या बताया।

महिलाओं ने कहा कि लॉकडाउन में कुछ दिन शराब दुकान में बंद रहने पर महिलाओं समेत सभी परिवारजनों के दिन काफी अच्छे से बीते। विश्वजीत हारोडे ने कहा कि हमारा समाज पुरुष शासित समाज है, जिसमें महिलाओं पर काफी सारे बंधन है। पिछली सरकार की तरह इस सरकार ने भी पूरे समाज को शराब में डुबा दिया है। समाज में महिला उत्पीड़न और महिलाओं पर अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं और इसका एक प्रमुख कारण शराब और नशा है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की कोई योजना शासन के पास नहीं है। छात्राओं को शिक्षित करने के लिए कोई असरदार योजना शासन के पास नहीं है। अधिकतर लड़कियां स्कूल छोड़ रही हैं और 12 वीं पास होने वाली अधिकतर छात्राएं गरीबी या दूसरे कारणों से कॉलेज नहीं जा पाती और पढ़ाई छोड़ देती है। इन समस्याओं के खिलाफ महिलाओं को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। कार्यक्रम का संचालन करते हुए दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष पदमा पाटिल ने कहा कि राज्य में पूर्ण शराबबंदी की मांग के लिए संगठन की ओर से लगातार आंदोलन चलाया जा रहा है।

इस मौके पर मनोरंजन के कार्यक्रम भी हुए। महिलाओं ने कुर्सी दौड़ सहित और कुछ अन्य खेलों में उत्साह से हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पुष्पा पटेल, विमला जंघेल, जमुना पाटिल, मोनिका, शिवबती डहरिया, पद्मा पाटिल, अनीता साहू, पायल व चांदनी ने गीत सुनाए जिसका आनंद वहां मौजूद महिलाओं ने उठाया।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!