Breaking News

वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप चौबे ने सादगी से मनाया जन्मदिन : बधाई-शुभकामनाएं देने बड़ी तादाद में पहुंचे कांग्रेसी

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता साजा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रदीप चौबे के जन्मदिन के अवसर पर आज उनके निवास पर बड़ी तादाद में कांग्रेस नेता बधाई देने पहुंचे। केलाबाड़ी स्थित चौबे के निवास पर सुबह से कांग्रेस के प्रमुख नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचकर बधाई और शुभकामनाएं देते रहे। इस मौके पर सादगी पसंद प्रदीप चौबे ने कांग्रेस नेताओं के आग्रह पर केक भी काटा।

पूर्व विधायक प्रदीप चौबे को बधाई देने उनके निवास पर विधायक अरुण वोरा पहुंचे। वोरा के साथ महापौर धीरज बाकलीवाल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अजय मिश्रा, एल्डरमैन राजेश शर्मा ने भी चौबे को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। बाद में प्रदीप चौबे ने वोरा निवास पहुंचकर विधायक अरुण वोरा की माता शांति वोरा से आशीर्वाद लिया।

चौबे निवास पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, पूर्व साडाध्यक्ष लक्ष्मण चंद्राकरस निगम सभापति राजेश यादव, मदन जैन भी चौबे निवास पहुंचे और वरिष्ठ कांग्रेस नेता को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी।

उनके अलावा मध्य ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद, पूर्वी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष  राजकुमार पाली, हेमंत तिवारी, सुशील भारद्वाज, रफीक खान, निकिता मिलिंद, एमआईसी मेंबर मनदीप भाटिया, सरिता ताम्रकार, अजय शर्मा, पूर्व पार्षद भुनेश्वरी रानी, देवेश मिश्रा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं, संगठन पदाधिकारियों ने चौबे को जन्मदिन की बधाई दी।

 

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!